फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतिया और सिंगाही पीएचसी चल रही फार्मासिस्ट के सहारे

विज्ञापन
तिकुनिया अस्पताल में मरीज को देख रहे फार्मासिस्ट सुनील कुमार मिश्रा।
विज्ञापन
डॉक्टरों की कमी के कारण मरीज करा रहे बाहर इलाज
विज्ञापन

बाढ़ और बारिश के बाद लगातार बढ़ रहे मरीज,
निघासन/ तिकुनिया। सीएचसी क्षेत्र में लगातार बुखार और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को बाहर इलाज कराना पड़ रहा है, तो वहीं पतिया और सिंगाही पीएचसी फार्मासिस्ट के सहारे चल रही हैं।
30 बेड वाली सीएचसी में प्रतिदिन तीन सौ मरीजों को देखा जाता है। एक्सरे मशीन तो है, लेकिन टेक्नीशियन ना होने के कारण रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। खून आदि की जांच कराने के लिए भी मरीजों को भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

दंत चिकित्सक के अलावा नेत्र परीक्षण अधिकारी ना होने के कारण आंख और दांत के मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में दिखाने को मजबूर है, जबकि, मूड़ा, पतिया, सिंगाही पीएचसी पर एमबीबीएस डॉक्टर नहीं है, जबकि पतिया, सिंगाही पीएचसी फार्मासिस्ट के सहारे चल रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक पीके रावत का कहना है कि 20 बेड के अस्पताल का काम शीघ्र होने जा रहा है। स्टाफ के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
बॉर्डर इलाके के इकलौते पीएचसी फार्मासिस्ट के भरोसे
तिकुनिया। बॉर्डर इलाके के इकलौते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते छह महीने से डॉक्टर ही नहीं हैं, जबकि यह क्षेत्र केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का है, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। अस्पताल परिसर में जलभराव है, जिससे मरीजों को भीषण मुसीबत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिकुनिया में बीते छह महीने से डॉक्टर न होने से मरीज बाहर जाने को मजबूर हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी स्टाफ नर्स और एएनएम के जरिए कराई जा रही है। फार्मासिस्ट सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि मरीजों का इलाज किया जा रहा है 25 मरीज देखे गए हैं, डिलीवरी भी कराई जाती है। यहां तैनात लैब असिस्टेंट सर्वेश कुमार ने बताया कि डॉक्टर का तबादला हो जाने के चलते अभी तक डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई है। अस्पताल परिसर में जलभराव है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें