फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गले में खराश, तेज बुखार और सिरदर्द के रोगी बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सर्द हवाएं शुरू होने और तापमान घटने से लोग बीमार हो रहे हैं। सर्दी के इस मौसम में सबसे ज्यादा गले में खराश, तेज बुखार और सिरदर्द की समस्या लोगों में बढ़ रही है। सरकारी अस्पताल से लेकर निजी अस्पताल में खूब मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर मरीजों को दवाएं देने के साथ ही इस मौसम से बचाव के सुझाव भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरबंश कुमार ने बताया कि सर्दी में इस तरह के मरीज बढ़ जाते है। ठंडी हवा लोगों को बीमार कर रही है। बीमारियों से बचने के लिए इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। डॉ. हरबंश कुमार ने बताया कि इन दिनों सबसे ज्यादा गले में खराश और सिरदर्द के मरीज आ रहे हैं। बीमार होने वाले सभी वर्ग के मरीज है। बुजुर्ग, बच्चे, महिलाएं हैं।
बीमारियों से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने और सर्द हवा में बाहर न निकलें। गुनगुने पानी का सेवन करें। उधर, जिला अस्पताल में रोजाना 700 से 800 मरीज दवा लेने पहुंच रहे हैं, जिसमें करीब 15 से 20 प्रतिशत मरीजों में गले में खराश, तेज बुखार और सिरदर्द आदि के समस्या देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें