फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम के बदलाव से बढ़ गए मरीज 

Thu, 18 May 2017 11:32 PM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी
विज्ञापन
बढ़ गए मरीज - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूूरेेा
विज्ञापन

विज्ञापन
 

 जिला अस्पताल में डायरिया और बुखार मरीजों की भरमार  

बारिश के चलते मौसम में आए बदलाव से बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में डायरिया और बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या यकायक बढ़ रही है। चिल्ड्रन वार्ड से लेकर मेडिकल महिला और पुरुष वार्ड के सभी बेड फुल हो चुके हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल वार्ड में अलग से बेड की व्यवस्था करनी पड़ी है, जिससे बरामदे में बेड डालकर मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।       
गर्मी का मौसम चरम पर है और बारिश के बाद निकली धूप लोगों पर कहर बरपा रही है। मौसम में हो रही उलटफेर और उमस भरी गर्मी से संक्रामक बीमारियां फैलने लगी हैं। ऐसे में जिला अस्पताल में डायरिया, बुखार आदि के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ने लगी है। डायरिया, बुखार सहित अन्य मरीजों की संख्या बढ़ने से मेडिकल महिला और पुरुष वार्ड मरीजों से भर चुके हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर वार्डों की गैलरी और बरामदे में भी बेड डलवाए गए हैं। उधर, चिल्ड्रेन वार्ड भी डायरिया और बुखार पीड़ित बच्चों से फुल हो चुका है। 
विज्ञापन


   

     


बरामदे में डस्टविन के पास डाले हैं बेड
मेडिकल महिला वार्ड में बृहस्पतिवार को 34 मरीज भर्ती हुए, जबकि वार्ड में सिर्फ 30 बेड हैं। हालांकि महिला वार्ड के बरामदे में चार बेड डलवाकर मरीजों को उस पर भर्ती किया गया है। पास में ही वहीं डस्टविन भी रखी है, जो मरीजों के लिए मुसीबत बन रही है। मरीजों के घरवालों का कहना है कि डस्टविन को यहां से हटवा देना चाहिए था। इससे निकल रही दुर्गंध ने बैठना मुश्किल कर रखा है। वहीं मरीजों में संक्रमण भी हो सकता है।      
विज्ञापन

    
   
मौसम बदलने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। वार्डो में मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड कम पड़ रहे हैं। मरीजों को भर्ती करने के लिए बरामदे तक में बेड़ डलवाए हैं।        
डॉ. मनोज कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें