फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेल के मैदान में गूंज रहा जुनून

Wed, 29 Apr 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : बायो गैस प्लांट का शुभारंभ करते कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के लालपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में इन दिनों खेल प्रतिभाओं का उत्साह चरम पर है। विभिन्न खेलों के खिलाड़ी बड़ी संख्या में मैदान पर जुटकर नियमित अभ्यास कर रहे हैं और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

हॉकी में कोच विजय कुमार सिंह के निर्देशन में करीब 35 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। फुटबॉल में कोच ओमप्रकाश के साथ लगभग 40 खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं, जबकि हैंडबॉल में कोच मो. इरफान के मार्गदर्शन में करीब 30 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। एथलेटिक्स में कोच संजय यादव के साथ लगभग 35 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। इनमें से कई खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट के साथ-साथ स्पोर्ट्स कॉलेज और छात्रावास में प्रवेश की तैयारी भी कर रहे हैं। प्रदेश में लखनऊ, सैफई, बनारस, गोरखपुर, फैजाबाद, कानपुर और फतेहपुर सहित कई स्थानों पर स्पोर्ट्स कॉलेज संचालित हैं, जहां खेलों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
उप क्रीड़ाधिकारी मो. इरफान ने बताया कि जल्द ही स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए आवेदन फार्म जारी होंगे। इसमें 12 वर्ष से कम आयु के वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो कक्षा पांच में पढ़ रहे हैं या पास कर चुके हैं। छात्रावास में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा 15 वर्ष निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें