फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: होली पर बसों में घटे यात्री, निगम को साढ़े चार लाख का घाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। होली पर रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम रही। इस वजह से रोडवेज को करीब साढ़े चार लाख का नुकसान हुआ है। होली पर विभाग को उम्मीद थी कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा, लेकिन यात्रियों की संख्या घट गई।
विज्ञापन

इसमें चालक-परिचालक को बोनस देने के साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए होली पर यात्रियों की संख्या बढ़ाने के मद्देनजर रोडवेज ने 22 मार्च से प्रोत्साहन योजना शुरू की थी। बसों के फेरे भी बढ़ाए गए थे, लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ। पिछले वर्ष होली के दौरान रोडवेज को जहां 15 से 16 लाख रुपये की आय हुई थी, वहीं इस वर्ष होली पर रोडवेज की आय 13 लाख का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। होली पर 22 और 23 मार्च को कुछ भीड़ रही, लेकिन 24 और 25 मार्च को बसें खाली दौड़ती रहीं।
विभागीय आंकड़ों के मुताबिक 22 मार्च को लखीमपुर डिपो की 88 बसें पूरे दिन में 34,873 किलोमीटर चलकर 12,87,161 रुपये की आय की। 23 मार्च को आय में कुछ इजाफा हुआ। उस दिन 13,19,232 की आय हुई। 24 मार्च को यात्रियों की संख्या घटने पर मात्र 11,79,879 आय हो सकी। वहीं, 25 मार्च को इस संख्या में और गिरावट आ गई। पूरे दिन में 22983 किलोमीटर बसें दौड़ी, जिससे केवल 6,09,336 रुपये की आय हो सकी। मंगलवार को भी यात्रियों की संख्या में खास बढ़ोत्तरी नहीं देखी गई। एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि ट्रेनों की वजह से रोडवेज में भीड़ कम रही। होली के बाद वापसी में अब यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन




चार दिन में 4119 यात्रियों ने ट्रेन से किया सफर



होली पर ट्रेन का किराया कम होने पर कुछ भीड़ देखने को मिली। ट्रेन में 22 से 25 मार्च तक मात्र 4119 यात्रियों ने सफर किया और उससे 1,24,065 रुपये के टिकटों की बिक्री हुई। रेलवे से मिली सूचना के मुताबिक 22 मार्च को ट्रेन से 1142 यात्रियों ने सफर किया, जिससे 31,715 रुपये के टिकट बिके। वहीं 23 मार्च को 1194 यात्रियों ने सफर किया और 39,960 रुपये की आय हुई। इसी तरह 24 मार्च को मात्र 745 यात्रियों ने सफर किया और 20,090 रुपये और 25 मार्च को 1038 यात्रियों ने सफर कर 32,850 रुपये की आय प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें