फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एसी बसों में यात्रियों का सफर महंगा, 10 फीसदी छूट हटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसी बसों के यात्रियों का सफर एक बार फिर महंगा हो गया है। होली के दौरान किराये में दी गई 10 फीसदी छूट को परिवहन निगम ने खत्म कर दिया है। अब दिल्ली जाने के लिए यात्री को 1020 रुपये किराया देना होगा, जबकि अब तक यह किराया 930 रुपये था।
विज्ञापन

वैसे तो लखीमपुर डिपो से मात्र दो ही एसी बसें है, जो सिर्फ दिल्ली जाती हैं। दोनों बसें शाम की है। एक 7.30 तो दूसरी आठ बजे है। परिवहन निगम ने होली के चलतेे एसी बसों का किराया 10 फीसदी सस्ता कर दिया था। त्योहार गुजर जाने के बाद अब निगम ने दी गई छूट वापस ले ली है।
एआरएम मुकेश मेहरोत्रा ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए दो एसी बसें हैं। प्रत्येक बस से रोजाना 50 हजार रुपये राजस्व मिलता है। हालांकि किराया बढ़ने से यात्रियों की संख्या पर कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें