फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: करंट लगने से एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। पुवायां रोड पर मंगलवार शाम करीब सात बजे एक मकान में सरिया सीधी करते समय मगरेना गांव के राजमिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे में उसका एक साथी भी झुलस गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मगरेना निवासी 50 वर्षीय जगदीश पुवायां रोड पर एक मैरिज लाॅन के पास निर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान छत पर सरिया सीधी करते समय 11 हजार बिजली की लाइन के तार में सरिया छू गई। इससे उसमें करंट उतर आया और जगदीश की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं मगरेना निवासी 40 वर्षीय जाबिर झुलस गया। उसे इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें