फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दिल्ली मार्ग पर यात्रियों का दबाव, रोडवेज ने बढ़ाईं बसें

Thu, 05 Nov 2026 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दीपावली पर त्योहार मनाने के लिए दिल्ली और आसपास के शहरों में काम करने वाले लोगों की घर वापसी तेज हो गई है। दिल्ली-लखीमपुर मार्ग पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज ने बसों का संचालन बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

गोला डिपो के एआरएम महेश चंद्र कमल ने बताया कि सामान्य दिनों में डिपो से रोजाना 14 बसें दिल्ली के लिए चलती हैं। यात्रियों की भीड़ देखते हुए मंगलवार को 40 से अधिक बसें भेजी गईं। ये सभी यात्रियों से भरी लौट रही हैं। सामान्य दिनों के मुकाबले करीब तीन गुना बसों का संचालन किया जा रहा है।
लखीमपुर डिपो की एआरएम गीता सिंह ने बताया कि दिल्ली से आने वाली सवारियों की संख्या सबसे ज्यादा है। यात्रियों को बसों के इंतजार से बचाने के लिए लगातार बसें भेजी जा रही हैं। डिपो से बसों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। दीपावली तक अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था रहेगी। त्योहार नजदीक आने के साथ घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें