फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा पड़ा गलत बैलेट पर वोट डलवाना

Fri, 16 Oct 2015 05:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण में बांकेगंज ब्लाक के पसियापुर में बूथ संख्या 171 पर गलत बैलेट पर मतदान कराना आरओ, एआरओ, पीठासीन अधिकारी, प्रथम मतदान अधिकारी समेत सात कर्मचारियों को महंगा पड़ गया। प्रेक्षक की सहमति के बाद डीएम किंजल सिंह ने सभी के निलंबन की संस्तुति कर दी है। डीएम ने आरओ, एआरओ, सेक्टर मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा है। प्रशासन के मुताबिक पसियापुर बूथ पर चुनाव को लेकर ब्लाक स्तर से लेकर पोलिंग बूथ तक के अधिकारियों ने लापरवाही बरती। पीठासीन अधिकारी को दोपहर 12 बजे ही गलत बैलेट पर मतदान होने की जानकारी हो गई थी लेकिन इसे रोकने का प्रयास नहीं किया गया और शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान कराया जाता रहा।
विज्ञापन

बता दें कि दूसरे चरण में 13 अक्तूबर को चार ब्लाकों बांकेगंज, बिजुआ, कुंभी और फूलबेहड़ में मतदान कराया गया। जिसमें बांकेगंज ब्लाक के  पसियापुर प्राथमिक विद्यालय में 171 नंबर बूथ पर दो वार्ड का चुनाव गलत बैलेट पेपर पर करा दिया गया। मतदान प्रक्रिया के बाद शाम साढ़े पांच बजे जब गलत बैलेट पेपर पर मतदान होने की जानकारी मिली तो आनन-फानन में अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद पसियापुर बूथ का मतदान निरस्त कर वहां 17 अक्तूबर को पुनर्मतदान कराने का निर्देश दिया गया। एडीएम एसपी सिंह ने बताया कि जिन मतदान कर्मियों के नियुक्त प्राधिकारी जिला स्तर के अधिकारी हैं, उनके निलंबन के लिए संबंधित अधिकारी से निलंबन की संस्तुति की गई है और अन्य अधिकारियों के निलंबन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को लिखा गया है।
इन अधिकारियों के निलंबन की हुई संस्तुति
-श्रीराम सरोज, आरओ/डिप्टी कमिश्रर वाणिज्य कर और सुरेंद्र मिश्रा, एआरओ/ज्येष्ठ लेखा परीक्षक। आरोप है कि दोनों अधिकारियों पर पोलिंग पार्टियों को सही बैलेट देने की जिम्मेदारी थी, लेकिन इन्होंने गलत बैलेट पेपर की बंडलिंग की।
विज्ञापन

-डॉ राकेश कुमार, सेक्टर मजिस्ट्रेट/होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी लगुचा। आरोप है कि पसियापुर बूथ पर जाने वाले बैलेट पेपरों को चेक नहीं किया।
-प्रभारी एडीओ पंचायत/ग्राम पंचायत अधिकारी गोवर्धन प्रसाद राना। आरोप है कि गलत बैलेट पेपर पर मतदान होने की जानकारी होने के बावजूद वहां गलत बैलेट पेपर ही लेकर पहुंचे।
-विद्या प्रकाश वर्मा, पीठासीन अधिकारी/प्रवक्ता बीबीएलसी इंटर कालेज खमरिया।
-श्रीषचंद मौर्य प्रथम मतदान अधिकारी/कनिष्ठ सहायक बाढ़ खंड शारदानगर
-निधि दीक्षित, मतदान अधिकारी द्वितीय। आरोप है कि  पीठासीन अधिकारी को दोपहर 12 बजे गलत बैलेट पेपर पर मतदान होने की जानकारी हो गई थी, लेकिन तब भी कर्मचारियों ने मतदान की प्रक्रिया जारी रखी।
पसियापुर के दो बूथों पर पुनर्मतदान आज
बांकेगंज। चुनाव आयोग के निर्देश पर ब्लाक बांकेगंज की ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 10 के मजरा पसियापुर के प्राथमिक स्कूल प्रांगण में बीडीसी सदस्य पद के दो पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान शनिवार प्रात: सात से सायं पांच बजे तक होगा। पुनर्मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना कर दी गईं है। जानकारी चुनाव व्यवस्थापक बीडीओ भूषण कुमार ने दी।
 बांकेगंज ब्लाक के चुनाव व्यवस्थापक बीडीओ भूषण कुमार ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश पर पसियापुर प्राथमिक स्कूल  प्रांगण में बीडीसी सदस्य पद के लिए दो अलग-अलग वार्डों क्रमश: नौ और 12 के लिए शनिवार प्रात: सात से सायं पांच बजे तक पुनर्मतदान होगा। उन्होंने बताया ब्लाक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें