विपिन दिवाकर व प्रतिभागी। स्रोत : आयोजक
मझगईं। ग्राम पंचायत बौधिया कला निवासी विपिन दिवाकर की ओर से गांव और आसपास के बच्चों के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। 800 मीटर दौड़ में परवेज खान ने पहला, सुभाष यादव ने दूसरा और मोनू कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को मंच देना था। मुनेश कुमार, सूरज, शिवा और हिमांशु राठौर समेत कई अन्य बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को तिलकराम यादव ने ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने विपिन की तारीफ की।