फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बच्चे रोजाना स्कूल पहुंचें, इसके लिए अभिभावकों को किया जाएगा प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के परिषदीय स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा बच्चों के नामांकन हों, इसको लेकर जोर है। बच्चे हर दिन स्कूल पहुंचे, इसको लेकर अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा। शारदा संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही वार्षिक उत्सव का आयोजन करते हुए अभिभावकों को बुलाकर उनके नौनिहालों के भविष्य के बारे में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि नवीन सत्र 2025-26 में ज्यादा से ज्यादा बच्चे सरकारी स्कूलों में प्रवेश लें, इसको लेकर विभाग की तैयारियां पूरी हैं। इस बार शासन की ओर से शारदा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत बच्चे स्कूल हर दिन आएं, इसके लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा।
बताया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आउट ऑफ स्कूल छात्रों के अधिक से अधिक नामांकन पर जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा विद्यालयों में शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। वार्षिकोत्सव के दौैरान विभिन्न खेलकूद कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 50 मीटर, 100 मीटर दौड़, कक्षा छह से आठ तक के लिए 100 से 200 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता वहीं सभी बच्चों के लिए 400 मीटर की रिले रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया जाएगा। कार्यक्रमों में प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के साथ ही उनके अभिभावकों का भी सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें