तिकुनिया महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में रंगारंग कार्यक्रम में सोशल मीडिया नाटक का मंचन करते बच्
तिकुनिया। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव हुआ। इसमें महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि एसएसबी तृतीय बटालियन के सहायक सेना नायक दिनेश कुमार ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद कृष्ण भक्ति गीत, राजस्थानी गीतों को दर्शकों ने सराहा। इसके अलावा आज की युवा पीढ़ी, महिला सशक्तीकरण और जल बचाओ नाटक का मंचन हुआ। देशभक्ति गीत मां तुझे सलाम, पंजाबी गीत, कठपुतली नृत्य और गदर नाटक खूब सराहा गया। महिषासुर मर्दिनी नामक धार्मिक नाटक लोगों को काफी पसंद आया। इस दौरान कॉलेज के अध्यापकों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। मंच का संचालन शिक्षक राजीव मिश्र ने किया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधन समिति के सत्यनारायण अग्रवाल, ज्ञान गोयल, आशीष अग्रवाल, धीरज मित्तल, महेंद्र अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, पुरुषोत्तम गर्ग आदि मौजूद रहे। संवाद