फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंटून पुल पर बढ़ा पानी, हटाए गए पुल पर डाले पटरे

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। ट्रांस शारदा क्षेत्र के दर्जनों गांवों समेत संपूर्णानगर इलाके के लोगों को पूरनपुर व पीलीभीत पहुंचने के लिए धनारा घाट पर पैंटून पुल बनाया जाता है। लेकिन बारिश के मौसम में उसको हटा दिया जाता है। इधर शारदा नदी में पानी बढ़ने के बाद पुल को ग्रामीणों के सहयोग से हटा दिया गया है। उसपर लगे पटरे आदि को भी हटाया गया है। जिससे पूरनपुर के लिए सौ किलोमीटर से अधिक की दूरी अब तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बता दें कि धनारा घाट पर पैंटून पुल हर साल 15 नवंबर को बनाया जाता है। बारिश का सीजन न होने के कारण इस दरम्यान ट्रांस शारदा क्षेत्र के दर्जनों गांवों के साथ ही थाना संपूर्णानगर के खजुरिया, कमलापुर तथा पलिया के लोग इस पैंटून पुल से पूरनपुर, पीलीभीत, बरेली आदि का सफर कम दूरी में तय कर लेते थे। लेकिन बारिश के मौसम में लकड़ी के पटरों से बने इस पुल को 15 जून को हटा लिया जाता है। शारदा नदी में पानी बढ़ने के बाद इस पुल को 15 जून को हटा लिया गया है। जिससे अब लोगों को पूरनपुर की दूरी लगभग 130 किलोमीटर पलिया व मैलानी होकर जाकर तय करनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने बताया कि इस पुल से पलिया व मैलानी का लंबा चक्कर लगाने के बजाए ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोग आसानी से पूरनपुर तहसील पहुंच जाते थे लेकिन अब बारिश के मौसम में उनको काफी लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी जिससे समय के साथ ही रुपयों की खपत ज्यादा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें