तिकुनिया। तिकुनिया कस्बे के प्रधान सफीक अहमद ने बताया कि गुरुवार को वे कुछ लोगों के साथ बहराइच जिले के गांव बिछिया गए थे। रात करीब आठ बजे चौपहिया वाहन से लौट रहे थे। बाबा कुटी के पास रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच तेंदुआ बैठा दिखा। लाइट पड़ते ही वह जंगल की ओर भाग गया। लोगों ने रेंजर भूपेंद्र सिंह सूचना दी। संवाद