फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ने के खेत में बाघ के पगचिह्न देख मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। रविवार सुबह हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम प्रसादपुर के समीप गन्ने के खेतों में बाघ के पगचिह्न मिलने से खेतों में काम कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

प्रसादपुर के राम आसरे वर्मा, डालचंद वर्मा, हरिराम वर्मा आदि ग्रामीणों ने बताया कि वह धान के खेत में ट्यूबवेल से पानी चला रहे थे। तभी उन्हें गन्ने के खेत में बाघ की आहट सुनाई दी। करीब से देखने पर खेत में बाघ के ताजे पगचिह्न मिले। जिन्हें देख लोगों में भगदड़ मच गई और उन्होंने सूचना महेशपुर रेंज के वन कर्मियों को दी।
मौके पर पहुंचे वनकर्मी जगदीश वर्मा, नरेंद्र वर्मा आदि वन कर्मियों ने निरीक्षण कर बताया कि बाघ के पगचिह्न तो मिले हैं, लेकिन बाघ का पता नहीं चला है। उन्होंने गांव वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें