पसगवां। केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज जंगबहादुरगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में देरी होने पर प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने स्टेशन रोड के कॉलेज गेट को धक्का देकर तोड़ने की कोशिश की। बेकाबू होती भीड़ को पुलिस ने लाठी फटकार कर संभाला। उधर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस हल्का बल प्रयोग न करती तो गेट टूट जाता और अराजकता हो जाती। वहीं, हंगामे की वजह से तय समय से दो घंटे देरी से मतगणना शुरू हो सकी। संवाद