फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मितौली की आठ ग्राम पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को हेरफेर कर जिताने का पत्र वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली (लखीमपुर खीरी)। मतगणना से एक दिन पहले कस्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष का पत्र वायरल हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष को संबोधित पत्र में मितौली क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों के प्रत्याशियों को वोटों का हेरफेर कर जिताने के लिए लिखा गया है। पत्र में कहा गया है कि यह सभी भाजपा कार्यकर्ता हैं। इस संबंध में मंडल अध्यक्ष का कहना है कि पत्र फर्जी है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर को कस्ता के भाजपा मंडल अध्यक्ष के लेटर पैड पर लिखा एक पत्र वायरल हुआ, जिसमें सुरेश कुमार वर्मा की तरफ से भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह को लिखा गया है कि जलालपुर से ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी लक्ष्मी देवी, मिन्नापुर से अवधेश कुमार, रहमतपुर से पुनीता देवी, अमेठी से शत्रोहन लाल शर्मा, सेनपुर से भगवानदीन, सुतेहरा से सुनील कुमार, दरी नगरा से आलोक कुमार और मुरासा से नीलम देवी को आठ-दस वोटों का हेरफेर कर जिता दिया जाए। इस मामले में कस्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा का कहना है कि पत्र फर्जी है।
-
मेरे लेटर पैड का कुछ विरोधी लोगों ने गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। लेटरपैड पर मनगढ़ंत नाम लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। मैंने इस तरह का कोई भी पत्र नही लिखा है। जो पत्र सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है वह फर्जी है।
विज्ञापन

-सुरेश कुमार वर्मा, कस्ता मंडल अध्यक्ष, भाजपा
-
मुझे पत्र की जानकारी नहीं है। मतगणना पारदर्शी होगी। कोई गड़बड़ी नही होगी। पार्टी ने जिला पंचायत के चुनाव मे प्रत्याशियों को समर्थन दिया है। ग्राम प्रधान पद के लिए कोई प्रत्याशी पार्टी ने नहीं लड़ाया है।
विज्ञापन

-सौरभ सिंह सोनू , विधायक कस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें