फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः 18074 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सभी 15 ब्लॉक मुख्यालयों पर रविवार की सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। 960 टेबलों पर मतगणना कराई जाएगी, जिससे शाम तक मतगणना पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। जनपद में कुल 4495 पोलिंग बूथों पर मतदान कराया गया था, जिनकी मतपेटिकाओं में बंद 18074 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला रविवार को हो जाएगा। हालांकि दो ग्राम प्रधान समेत कुछ बीडीसी व सदस्य ग्राम पंचायत प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जिन्हें मतगणना पूरी होने के पश्चात संबंधित आरओ द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतगणना कराई जाएगी, जिससे प्रत्याशियों व उनके एजेंट की ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनिंग से जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। सभी को डबल मास्क लगाकर मतगणना स्थल पर प्रवेश करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्याशी या उनके एजेंट को खांसी-बुखार के लक्षण दिखे तो उन्हें मतगणना स्थल से बाहर कर दिया जाएगा।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना स्थलों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। निश्चित समय पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए मतगणना प्रारंभ होगी।
विज्ञापन

-
मतगणना कर्मियों के बहिष्कार से निपटने की भी तैयारी
शिक्षक संगठनों ने मतगणना के प्रशिक्षण के लिए बहिष्कार करने का एलान किया था, जिसके बाद कुछ सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए शिक्षकों को मतगणना का बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद शिक्षक संगठनों को मतगणना स्थगित करने की मांग के संबंध में राहत नहीं मिली है, बल्कि कोर्ट ने भी कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराते हुए मतगणना कराए जाने को हरी झंडी दिखा दी है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा चुके हैं। सभी कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि कुछ लोग बहिष्कार भी करते हैं, तो भी रिजर्व में कर्मचारी हैं जिनसे मतगणना कार्य पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
मतगणना में ब्लॉकवार टेबलों की संख्या
ब्लॉक टेबल
लखीमपुर 88
नकहा 60
फूलबेहड़ 58
ईशानगर 66
धौराहरा 40
निघासन 72
रमियाबेहड़ 64
बांकेगंज 50
पसगवां 80
मितौली 70
कुम्भी 64
पलिया 66
बिजुआ 62
बेहजम 60
मोहम्मदी 60
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें