फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मितौली के दो बूथों पर होगा पुनर्मतदान, पीठासीन और एआरओ के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
panchyat chunav
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकारियों की लापरवाही से मितौली क्षेत्र के शिवपुरी प्राथमिक विद्यालय के बूथ नंबर 150 व 151 पर दोबारा मतदान कराना पड़ेगा, जहां पर बीडीसी का मतपत्र नहीं पहुंचा था। जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने संबंधित एआरओ व पीठासीन अधिकारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर संस्तुति सहित दोबारा मतदान कराने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

मितौली के प्राथमिक विद्यालय शिवपुरी के बूथ नंबर 150 व 151 पर बीडीसी के दो वार्ड 111 और 112 लगने थे। यहां पर मतदान के दिन 112 वार्ड का मतपत्र पहुंचा, लेकिन 111 वार्ड का मतपत्र नहीं पहुंचा। इससे दोनों पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान कराना पड़ेगा। डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने बताया कि मतपत्रों की बंडलिंग के समय संबंधित एआरओ ने ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद मतपत्रों के वितरण के समय पीठासीन अधिकारी ने भी मतपत्रों का मिलान नहीं किया। दोनों अधिकारियों की लापरवाही से एक वार्ड का मतपत्र मतदान के समय नहीं पहुंच पाया। इसलिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने एआरओ व पीठासीन अधिकारी की त्रुटि व लापरवाही मानते हुए दोनों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही दोनों पोलिंग बूथों पर पुनर्मतदान कराने के लिए संस्तुति सहित राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें