फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आज से जमा होंगे लाइसेंसी शस्त्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधान, पूर्व प्रधान, ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के वर्तमान और पूर्व सदस्यों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस ने अब लाइसेंसी शस्त्र जमा करने की कवायद शुरू कर दी है। एसपी ने सोमवार से सभी थानेदारों को शस्त्र लाइसेंस जमा कराने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। पंचायत चुनाव कराने के लिए शासन और प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। लोकतंत्र के पहले पायदान पर कब्जा करने के लिए गांव-गांव में सियासत गरमा गई है। चुनाव में कहीं कोई अप्रिय वारदात न हो और चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से हों, इसको लेकर पुलिस कार्रवाई में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।
गांवों में होने वाले छोटे-छोटे विवादों से लेकर वर्तमान प्रधान, पूर्व प्रधान, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के वर्तमान और पूर्व सदस्यों की कुंडली भी पुलिस ने खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस पंचायत चुनाव में हुए बवाल, झगड़ा आदि की जानकारी कर उसे रजिस्टर में दर्ज कर रही है। साथ ही चिह्नित किए गए लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई भी कर रही है। एसपी विजय ढुल ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निरोधात्मक कार्रवाई के साथ ही लाइसेंसी शस्त्र जमा कराएं। जमा कराए गए शस्त्रों और निरोधात्मक कार्रवाई को निर्धारित प्रारूप पर भरकर प्रतिदिन उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

ममरी। एसओ हैदराबाद सुनीत कुमार ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र में छोटी बड़ी 55 ग्राम पंचायतें हैं। शासन के निर्देश पर निवर्तमान प्रधान और चुनाव लड़ने वाले भावी उम्मीदवारों के फोटो युक्त पहचान पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि प्रपत्र थाने में जमा कराए जा रहे हैं। साथ ही संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पंचायतों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही चुनाव में दंगा फसाद करने वाले लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें