पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 535463 मतदाता जिला पंचायत के 256 और क्षेत्र पंचायत के 2046 उम्मीदवारों के भाग्य का फैंसला करेंगे। इस चरण में पलिया, निघासन, और रमियाबेहड़ में जिला पंचायत की 16 और क्षेत्र पंचायत सदस्य की 398 सीटों पर चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान होना है। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा। चारों ब्लाकों के 278 मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को सुबह ब्लाक मुख्यालयों से मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां शाम तक निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गई हैं।
शुक्रवार को डीएम किंजल सिंह, एसपी अखिलेश चौरसिया और प्रेक्षक ने तीनों ब्लाकों का भ्रमण कर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही मतदान के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखे जाने वाली जगहों को देखकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने चेताया कि मतदान में किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं होगी।
तीसरे चरण में उम्मीदवारों की संख्या
ब्लाक...................जिला पंचायत...................क्षेत्र पंचायत
.........................सीटें.........प्रत्याशी............सीटें.........प्रत्याशी
पलिया ...............05.............85.................114............508
निघासन.............06.............75.................878............549
रमियाबेहड़..........05.............96................ 124............660
.....................................................................................................
योग...................16.............256................398...........2046
.........................................................................................................
तीसरे चरण में मतदाताओं और मतदान केंद्रों की स्थिति
ब्लाक................मतदाता.............मतदान केंद्र............मतदेय स्थल
पलिया...............160925..................97.........................257
निघासन............209830..................96.........................239
रमियाबेहड़.........164708..................85........................237
.....................................................................................................
योग..................535463.................278.........................733
....................................................................................................
अंतिम चरण में इनकी प्रतिष्ठा है दांव पर
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में निघासन ब्लाक में राजीव गुप्ता, अमनदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह गामा, राजकुमार उर्फ नन्हो जायसवाल और राकेश बाथम, पलिया ब्लाक में लक्ष्मी देवी, सोमवती, अमित कुमार, अवधेश कुमार और रमियाबेहड़ में प्रेम जायसवाल समेत कई प्रमुख प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दाव पर है।