फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनावः यह एहसास जिम्मेदारी वाला है..

विज्ञापन
पहली बार वोट डाला रोली वर्मा ने - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। हाथ की अंगुलियों पर नीली स्याही के निशान लगवाकर जिम्मेदारी के भाव से भरे युवा पहली बार वोट देने के बाद काफी उत्साहित दिखे। उनका चमक रहा चेहरा यह साफ कर रहा था कि गांव की सरकार चुनने के प्रति वे भी काफी गंभीर हैं।
विज्ञापन

खीरी टाउन के सेलगांव की रोली वर्मा का कहना है कि वह पहली बार वोट देने के एहसास को शब्दों में बयां नहीं कर सकतीं। उन्होंने स्कूल और कॉलेज तक पक्की सड़क बनने की उम्मीद में वोट दिया।
चपरतला क्षेत्र की हरमन कौर ने पहली बार वोट देकर कहा कि उन्हें गौरव महसूस हो रहा है। उन्होंने शिक्षित प्रधान चुनने के लिए वोट किया है।
बिजुआ ब्लॉक की शिवानी यादव का कहना है कि पहला वोट देकर जिम्मेदार नागरिक होने का एहसास हो रहा है, प्रधान ऐसा हो जो गांव में आठवीं तक का स्कूल बनवाने की पहल करे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। युवाओं का पंचायत चुनाव में काफी रुझान दिखा। पहली बार वोट डालकर निकले गुप्ता कॉलोनी निवासी रोहित जायसवाल ने बताया कि उन्होंने अपना पहला वोट गांव के विकास के नाम पर दिया है।
गोला गोकर्णनाथ। पहली बार वोट डालने का उत्साह खासकर युवतियों में भी था। वोट डालने के बाद वह काफी उत्साहित दिखीं।
मूड़ा सवारान। भैंठिया के पोलिंग बूथ पर पहली बार अपने मत का उपयोग करने पहुंचे अनमोल सोनी का कहना है कि अपने गांव के उज्ज्वल भविष्य के लिए अच्छा प्रतिनिधि चुनने के लिए उन्होंने वोट डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें