विकास खंड कुंभी के गांव बेलवा में प्राथमिक विद्यालय के सामने बने पुराने पंचायत भवन में गांव के एक दबंग मवेशी बांध रहे हैं, जिससे विद्यालय के सामने गंदगी का अंबार लगा है। विद्यार्थियों को संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना है।
ग्रामीण हितेंद्र वर्मा, लोकराम वर्मा, शरद वर्मा, अश्वनी कुमार, विवेक कुमार आदि ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के सामने बने पुराने पंचायत भवन में गांव के ही गयाप्रसाद दबंगई से अपने मवेशी बांधते हैं बाहर विद्यालय के प्रांगण में कंडे भी पाथते हैं। मना करने पर आमादा फौजदारी हो जाते हैं। ग्राम प्रधान मथुरा प्रसाद का कहना है कि बार बार कहने के बावजूद भी गयाप्रसाद उनकी बात नहीं मानते हैं, जिसकी शिकायत कर कार्रवाई कराई जाएगी।