फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला में उज्जैन की तर्ज पर निकाली जाएगी पालकी

Thu, 05 Feb 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में 22 फरवरी को दीपोत्सव के आयोजन पर चर्चा करते विधायक। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी में कॉरिडोर के भूमि पूजन के अवसर पर 22 फरवरी को भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर बुधवार रात शहर के मोहल्ला मुन्नूगंज में बैठक कर आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में पब्लिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा, सभासद आनंद सोनी और सचिन सिंह ने कहा कि गोला की पहचान भगवान भोलेनाथ से जुड़ी हुई है। इसी कारण इसे छोटी-काशी कहा जाता है। कॉरिडोर के निर्माण से गोला को देश और दुनिया में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि भूमि पूजन की तिथि 22 फरवरी को नगरवासियों के लिए विशेष महत्व का दिन माना जाए और इसे हर वर्ष दीपोत्सव के रूप में मनाया जाए।
विधायक अमन गिरि ने बताया कि 22 फरवरी को सनातन संस्कृति की पारंपरिक वेशभूषा में उज्जैन की तर्ज पर भगवान भोलेनाथ की पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठक में केके गुप्ता, राममोहन सोनी, रमेश शुक्ला, राजेश कश्यप, मुनेंद्रपाल सिंह और धर्मेंद्र गिरि मोंटी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें