फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया में नामित पालिका सदस्यों ने ग्रहण की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। नगर पालिका परिषद परिसर में शासन से मनोनीत किए गए पालिका सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। एसडीएम पूजा यादव ने जहां पालिका सदस्यों को शपथ दिलाई। वहीं मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी ने पालिका सदस्यों से विकास कार्य में सहभागिता करने की बात कही।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य अतिथि सांसद अजय मिश्र टेनी की मौजूदगी में एसडीएम पूजा यादव ने नामित पालिका सदस्यों विजय गुप्ता, प्रगति गुप्ता, अनुज शुक्ला बीटू, दिनेश दिवाकर व नीतू सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पालिकाध्यक्ष महमूद हुसैन खां ने सभी नामित सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनीत मनार, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, भाजपा नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, ईओ महेन्द्र चैधरी समेत भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
मैलानी में नामित सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
मैलानी। नगर पंचायत सभागार में चेयरपर्सन सत्यवती की उपस्थिति में तहसीलदार ने नामित सदस्यों सुरेंद्र कुमार मिश्रा, आनंद कुमार मौर्या, आशीष अग्रवाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर ईओ बृजेश कुमार सविता, चेयरपर्सन प्रतिनिधि देवेंद्र प्रताप, अचला शर्मा, अमन शाह, भूपेंद्र गुप्ता, खालिद हुसेन, यूसुफ अंसारी, रमा शंकर, संतोष कुमार राठौर, संदीप कुमार राज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

बरवर में एसडीएम ने नामित सभासदों को शपथ दिलाई
बरवर । नगर पंचायत कार्यालय में एसडीएम स्वाति शुक्ला ने शासन से नगर पंचायत के लिए नामित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शासन से नामित सभासदों में हरनाम सिंह कुशवाहा, राधा देवी पत्नी राकेश कुमार शामिल है । शपथ ग्रहण समारोह में ईओ सपना भारद्वाज, नगर पंचायत अध्यक्ष नसरीन बानो, ओमप्रकाश भारतीय, सभासद हिमतुल्ला खां, राकेश गुप्ता, राहुल शुक्ला मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें