सोमवार को यहां तीसरे दिन भी भूकंप का झटका महसूस किया गया। यह झटका तड़के आया और इसमें मंडी समिति के एक पुराने गोदाम की दीवार दरक कर गिर गई। उधर अधिवक्ताओं ने एक शोकसभा कर भूकंप में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी।
लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत है। सोमवार की सुबह फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस झटके में मंडी समिति का एक पुराने गोदाम की दीवार दरकर कर गिर गई। इसमें कोई और नुकसान नहीं हुआ है।गोदाम में आवश्यक वस्तु निगम का माल रखा जाता था। उधर तहसील में अधिवक्ताओं ने एक शोकसभा की जिसमें भूकंप में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता श्रीष द्विवेदी ने और संचालन मभगीरथ शाक्य ने किया। इसमें मधु सुदन तिवारी, रविंद्र शर्मा, प्रदीप मेनरो, अनुपम मिश्रा, रामप्रकाश पाल, अफसर अली, प्रदीप यादव, सतीश सिंह, राजीव शुक्ला, परविंदर भार्गव, कमला इदरीसी, जगदीश सोनी, उमेश शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, रामनरेश, बालमुकुंद शुक्ला, महेंद्र अवस्थी उपेंद्र राणा, राजीव भार्गव, सतीश शुक्ला मौजूद रहे।