- महिलाओं ने की एसपी से की रोक लगाने की मांग
अभी तक महिलाएं नेपाल में चल रहे कैसीनों से परेशान थीं, लेकिन अब तो यहां भी एक कैसीनों खुल गया है। जिस पर मंत्रों के नाम से कंप्यूटरों से जुआ खिलवाया जा रहा हैै। पुलिस इस पूरे मामले से बेखबर है और उसकी मानें तो उसे नहीं पता यह धंधा कहां हो रहा है, पर आम लोग इसके बारे में पूरी तरह से वाकिफ हैं। महिलाओं ने एसपी से इस पर रोक लगवाने मांग की है।
बता दें कि नेपाल में कैसीनों है और यहां के लोग वहां जाकर जुआ खेलते हैं। इसमें कई परिवार बर्बाद हो गए और कई बर्बादी की कगार पर आ खड़े हुए हैं। इस जुएं के अड्डे पर जाने को लेकर कई घरों में कलेश हो रहा है और इन घरों की सुख शांति छिन चुकी है। यहां के लोग नेपाल सरकार से इस कैसीनों को बंद करने की मांग कर ही रहे थे कि पलिया संपूर्णानगर रोड पर एक कैसीनों खुल गया। खास बात यह है कि यहां मंत्रों और आस्था की आड़ लेकर कंप्यूटर से नेपाल जैसे कैसीनों की तरह जुआ खिलवाया जा रहा है और पुलिस खामोश है। खास बात यह है कि नेपाल ने अपने यहां के कैसीनों को इस बात पर चलवाने की हामी भरी है कि इसमें नेपाली नागरिकों को इंट्री नहीं दी जाएगी। यानी की नेपाल सरकार की मंशा है कि उसके नागरिक इसमें बर्बाद न हो, लेकिन वहीं दूसरी ओर भारतीय तंत्र है जो इस कैसीनों को जानकारी होने के बाद भी उसे चलने दे रहा है। महिलाओं ने अब एसपी से गुहार लगाई है कि वह इस पर रोक लगवाएं। उधर, इस बाबत एसओ बृजरा यादव का कहना है कि ऐसे किसी कैसीनों की जानकारी नहीं है। ऐसा है तो उसे रोका जाएगा।