फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया नगर पालिका के अध्यक्ष केबी की दिल का दौरा पड़ने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष केबी गुप्ता का मंगलवार की देर रात हृदयाघात से निधन हो गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को मंगलवार रात 10:00 बजे के करीब दिल का दौरा पड़ा। उन्हें आनन-फानन नगर के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। केबी गुप्ता वर्ष 2022 में भाजपा के टिकट पर नगर पालिका परिषद पलिया के अध्यक्ष चुने गए थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व वह 2012 में भी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रह चुके थे। विधायक रोमी साहनी ने उनके आकस्मिक निधन पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने उनके निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें