फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया बार एसोसिएशन का चुनाव 23 को

Mon, 19 Jan 2015 07:11 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
पलिया बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी 2015 के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। अब 23 जनवरी को मतदान होगा। इस बार अध्यक्ष पद पर जगदीश चंद्र सोनी और रविंद्र शर्मा के बीच सीधी टक्कर होना तय है। जबकि अन्य पदों पर केवल एक प्रत्याशी के नामांकन कराने अथवा नाम वापसी करने से केवल एक-एक उम्मीदवार बचा है। उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी अशर्फीलाल शर्मा और सहायक निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार राठौर, सुनील कुमार राय, दीपक कुमार पांडेय, मनखुशीराम राना ने संयुक्त रूप से बताया कि 23 जनवरी को 11 बजे से 2:30 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। मतगणना अपराह्न 3:00 बजे से होगी। उधर  अमित गुप्ता मंत्री, राजेंद्र कुमार राठौर उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश मौर्य संयुक्त मंत्री, राकेश कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष, राजाराम वर्मा अंकेक्षक और दिनेश शर्मा का पुस्तकालयाध्यक्ष बनना तय है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें