फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चित्रकला प्रदर्शनी के समापन पर चित्रकार हुए सम्मानित

विज्ञापन
अखिल भारतीय चित्रकला प्रदर्शनी के समापन पर पुरस्कृत चित्रकार।
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर की नगरपालिका परिषद के पुस्तकालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय चित्रकला प्रदर्शनी के समापन पर चित्रकारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ डॉ आरपी सिंह, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सीतापुर विभाग प्रचारक अभिषेक, एवं डॉ शैली सिंह एवं उत्कर्ष ललित कला अकादमी के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सिंह पुंढीर ने प्रदर्शनी में चयनित सर्वश्रेष्ठ कृतियों के चित्रकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान पाने वालों में गोला नगर से प्रीति वर्मा, पारुल रस्तोगी, आशुतोष अग्निहोत्री, पुलस्त्य प्रसन्न पांडे, लखीमपुर से तनिका रस्तोगी, पूर्णिमा मिश्रा, श्रीज्या तिवारी, बरेली से उमेश, तृप्ति, शाहजहांपुर से अजय कुमार वर्मा, प्रदीप शर्मा, अलीगढ़ से बॉबी, प्रयागराज से अलीना, दिल्ली से अनिरुद्ध सरल, सिक्किम से दीपा राय, उत्तराखंड से भावना राघव शामिल हैं। संचालन सचिव डॉ स्मिता तिवारी ने किया। समारोह की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद चेयरमैन विजय शुक्ल रिंकू ने की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें