लखीमपुर खीरी। सीडीओ ने बृहस्पतिवार को सदर ब्लॉक के चंदपुरा, मुड़ियाखेड़ा, रामापुर में निरीक्षण किया। दो गांवों में सफाईकर्मी के न मिलने पर उन्हें निलंबित कर दिया।
सीडीओ अनिल कुमार सिंह, विधायक योगेश वर्मा और डीपीआरओ सौम्यशील सिंह सदर ब्लॉक के चंदपुरा, मुड़ियाखेड़ा, रामापुर में साफ-सफाई का जायजा लेने पहुंचे तो रामापुर ग्राम पंचायत में सफाईकर्मी सीमा वर्मा व सुमन वर्मा अनुपस्थित मिलीं। सीडीओ ने नाराजगी जताई। डीपीआरओ ने दोनों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। उधर, ग्राम पंचायत मुड़िया खेड़ा में सड़क पर घूरा, गोबर डालने वाले पर सदर विधायक ने नाराजगी जताई।
रामापुर में हाईवे पर अतिक्रमण कर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों को अफसरों ने तत्काल दुकान हटाने के निर्देश दिए। डीओ ने एडीपीआरओ को सफाई व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। वहीं चंदपुरा व मुड़िया खेड़ा में हर घर जल मिशन द्वारा क्षतिग्रस्त की गई सड़कों की मरम्मत न होने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 2 अक्तूबर तक औचक निरीक्षण होगा।
डीपीआरओ ने कहा कि संचारी रोग की रोकथाम के लिए विशेष सफाई अभियान का रोस्टर बनाया गया है। रोस्टर के अनुसार सफाईकर्मी गांव जाकर सफाई करें। जो भी सफाई कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरतेगा या अनुपस्थित मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी।