फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला के क्रय केंद्रों पर 13 दिन बाद भी नहीं खरीदा गया धान

Mon, 13 Oct 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला की मंडी समिति में धान सुखाते किसान। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला तहसील में क्रय केंद्र खुले 13 दिन हो गए हैं, लेकिन धान खरीद अभी शुरू नहीं हुई है। नमी के चक्कर में फंसे किसान मंडी परिसर में धूप में धान फैलाकर सुखा रहे हैं।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में 34 धान क्रय केंद्र खुले हैं, जिनमें से 22 क्रय केंद्र कृषि उत्पादन मंडी समिति में हैं। इन केंद्रों पर 13वें दिन भी खरीद शून्य रही। वहीं, मंडी समिति परिसर में किसान अपना धान धूप में फैलाकर सुखाते दिखे। केंद्रों पर खरीद के बारे में किसानों के साथ जानकारी करने आए किसान नेता कुलवंत सिंह जोशन ने बताया कि सरकारी केंद्रों पर उपज बेचने के लिए कहा तो जा रहा है, लेकिन मानक बरसों पुराने चले आ रहे हैं। समय बदल गया है उपज बेचने के लिए सरकारी केंद्रों पर मानकों में सहूलियत दी जानी चाहिए।
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया कि अभी धान में नमी अधिक है। इसलिए खरीद नहीं हुई है। किसान अपना धान सुख करके लाएं और सरकारी केंद्रों पर ही बेंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें