फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केंद्रों पर एडीएम को पसरा मिला सन्नाटा

विज्ञापन
राजापुर मंडी में आढ़त पर धान चेक करते एडीएम। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शनिवार को एडीएम/जिला खरीद अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने राजापुर मंडी स्थित धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, तो वहां सन्नाटा मिला। वहीं कुछ दूरी पर आढ़तियों के फड़ पर धान के ढेर लगे मिले। एडीएम ने आढ़तियों के फड़ पर लगे धान की गुणवत्ता परखी तो नमी की मात्र 20 से 23 प्रतिशत तक मिली।
विज्ञापन

एडीएम ने केंद्र प्रभारियों को धान खरीद तेज करने के निर्देश दिए और मंडी में लगे ड्रायर में धान सुखवाकर खरीदने के निर्देश दिए। मंडी में खुले क्रय केंद्रों पर अब तक हुई खरीद की समीक्षा में पाया कि केंद्र प्रभारियों ने खाता खोलने के इरादे से 30 से 40 क्विंटल तक धान खरीदा है और इसके आगे खरीद बंद है। इसके बाद एडीएम ने महेवागंज क्षेत्र में राइस मिल लालता ट्रेडिंग कंपनी और श्रीराम राइस मिल का निरीक्षण किया, जहां पर किसानों ने बहुत ही सस्ते रेट में धान खरीदे जाने की बात कही। इस पर एडीएम ने कहा कि यदि किसानों को परेशान किया गया या कम रेट में धान खरीदा गया, तो उस मिल का राजकीय खरीद से संबद्धीकरण समाप्त कर दिया जाएगा। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी लालमणि पांडेय, एएमओ प्रमोद गुप्ता मौजूद रहे।
-
क्रय केंद्रों पर धान न खरीदे जाने से किसान परेशान
मैगलगंज। तहसील क्षेत्र में अब तक एक भी धान खरीद केंद्र का संचालन न होने के कारण किसानों में रोष व्याप्त है। किसान अपना धान बिचौलियों के हाथों औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हैं। किसानों ने एसडीएम से मामले की शिकायत की, जिसके बाद तहसीलदार ने मैगलगंज स्थित क्रय विक्रय समिति के क्रय केंद्र की मौके पर जाकर जांच की तो खरीद बंद मिली। तौल के लिए कांटा भी बाहर नहीं मिला।
विज्ञापन

मितौली तहसील क्षेत्र में कुल नौ धान खरीद केंद्रों की स्थापना हुई है। साधन सहकारी समिति सलाहपुर, साधन सहकारी समिति चुरईपुरवा, साधन सहकारी समिति बबौना, साधन सहकारी समिति पैला, साधन सहकारी समिति मितौली, साधन सहकारी समिति भूलनपुर, एमसीसी हिंदूनगर, सीएमएस मैगलगंज खरीद केंद्रों को अब तक संचालित न किए जाने के कारण क्षेत्रीय किसान अपना धान बिचौलियों के हाथों बेचने को मजबूर हैं। किसानों की शिकायत पर शनिवार को तहसीलदार मितौली अवधेश कुमार ने मैगलगंज सीएमएस धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण कर मिली खामियों को लेकर केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल धान क्रय केंद्र संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक किसानों का धान खरीदा जाए अन्यथा केंद्र प्रभारी पर कठोर कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें