फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अच्छी बारिश होने पर जिले में धान की रोपाई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में शनिवार को पूरे दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। करीब 25 मिलीमीटर पानी गिरा। घने काले बादल छाए रहे, इससे गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग लखनऊ ने बताया कि लखीमपुर में आगे भी भारी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को अच्छी बारिश होने से एक डिग्री तापमान गिरा है। शुक्रवार को 28 डिग्री तापमान था, जबकि शनिवार को 27 दर्ज किया गया। जिले में मानसून की दस्तक होने के बाद से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार सुबह से घने बादल छाए थे। सुबह करीब नौ बजे तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब डेढ़ घंटे तक होती रही। बारिश होने से चारों ओर जलभराव हो गया।
इसके बाद 11 बजे के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दोपहर बाद फिर मौसम बदला और करीब 2:30 बजे फिर से बारिश शुरू हो गई, जो करीब साढ़े तीन बजे तक हुई। मौसम विभाग लखनऊ ने बताया कि लखीमपुर में शनिवार को 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। रविवार को भी अच्छी बारिश के आसार बनते दिखाई दे रहें हैं।
विज्ञापन


बिजली कटौती और फॉल्ट ने बढ़ाई परेशान
लखीमपुर खीरी। बारिश के बाद शहर में कई जगह फॉल्ट होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई। राजापुर में ज्ञानदेवी वाली गली में सुबह बत्ती गुल हो गई, जो कई घंटे बाद उपभोक्ताओं को मिल सकी। वहीं छाउछ, गढ़ी, नई बस्ती आदि उपकेंद्रों की आपूर्ति में दिक्कतें रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें