फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर तिकुनिया हिंसा: पीड़ित परिवार की सुरक्षा में तैनात सिपाही लापता, PAC ने दर्ज कराई गुमशुदगी

Sun, 05 Mar 2023 02:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा में मारे गए किसान के परिवार की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही दो फरवरी से लापता है। पुलिस को कहना है कि सिपाही छुट्टी न मिलने पर बिना बताए गया है। वहीं पीएसी की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी हिंसा (फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा में मारे गए किसान नक्षत्र सिंह के परिवार की सुरक्षा में लगी पीएसी की गारद से एक सिपाही दो फरवरी से लापता है। पीएसी की ओर से धौरहरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। उसकी जगह दूसरे सिपाही को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन


तिकुनिया हिंसा में मारे गए किसान नक्षत्र सिंह के परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिये वहां पर तीन अक्तूबर 2021 से ही मृतक किसान के गांव नामदार पुरवा में पीएसी कैंप किये हुए है। एक हेड कॉन्स्टेबल समेत 11 अन्य सिपाही सुरक्षा में तैनात हैं। 

दो फरवरी को पीएसी की 27वीं बटालियन का सिपाही विकास यादव निवासी बाराबंकी अचानक लापता हो गया। दल प्रभारी ने सूचना बटालियन कमांडेंट को दी तो पीएसी बल की तरफ से धौरहरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी न मिलने पर बिना बताए चला गया 

पुलिस का कहना है कि आरक्षी विकास यादव से बातचीत हुई है। वह किसी व्यक्तिगत काम में फंसा है। छुट्टी की अर्जी दी थी, लेकिन छुट्टी न मिलने पर वह गैरहाजिर हो गया। उसकी जगह पर उसी दिन से दूसरा सिपाही ड्यूटी में शामिल हो गया। 

27वीं बटालियन के कमांडेंट एमआर यादव ने बताया कि तीन फरवरी को मोबाइल लोकेशन हापुड़ में मिली। सुरक्षा प्रभावित नहीं हुई है, उसकी जगह पर दूसरे आरक्षी को ड्यूटी पर भेजा है। वापस आने पर जवाब तलब किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें