गोला में स्वामित्व प्रमाण पत्र के साथ लाभार्थी।
लाभार्थियों को बांटे स्वामित्व प्रमाण पत्र
गोला गोकर्णनाथ। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अक्सर जमीन संबंधी विवाद, भू माफिया के फर्जीवाड़े का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों को इससे बचाने के लिए प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत लाभार्थियों को स्वामित्व प्रमाण पत्र बांटे गए।
बृहस्पतिवार को तहसील सभागार में एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अरविंद गिरी ने लाभार्थियों को स्वामित्व योजना के तहत प्रमाण पत्र देते हुए कहा कि ग्रामीणों के लिए प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना वरदान साबित हो रही है। यह योजना ग्रामीणों को उनका मालिकाना हक दिला रही है। साथ ही भोलेभाले ग्रामीणों को भूमाफिया, फर्जीवाड़ा या किसी भी तरह के भूमि संबंधी विवादों से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर विश्वनाथ सिंह, अवधेश मिश्रा, धर्मेंद्र गिरि, पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोसिएशन प्रेम किशोर मिश्र, राजेश गिरि आदि मौजूद रहे।