फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज से नीचे गिरे  बाइक सवार, एक की मौत

Mon, 02 Jan 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, दूसरे की हालत गंभीर 
विज्ञापन

ओवरब्रिज पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे उस पर सवार दो लोग ओवरब्रिज से नीचे आ गिरे। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय एक युवक की रास्ते में मौत हो गई, जबकि उसके साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। घर वालों का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा हुआ है।  
विज्ञापन

थाना खीरी के कस्बा ओयल निवासी राजेश गुप्ता ने बताया कि उनके पुत्र रोहित गुप्ता का दोस्त कानपुर के बिहाना रोड स्थित फुटकापुर निवासी हेमंत दीक्षित घर आया था। रविवार की शाम करीब आठ बजे दोनों बाइक से घर से निकले थे। रात करीब साढ़े 10 बजे ओवरब्रिज पर हीरालाल चौराहा के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों ब्रिज से नीचे गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार वाले उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में रोहित गुप्ता की मौत हो गई, जबकि हेमंत दीक्षित की हालत गंभीर बनी हुई है। घर वालों का कहना है कि हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें