फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पांच दिन में 62 हजार से अधिक सिलिंडरों का वितरण, भीड़ में कोई कमी नहीं

Thu, 19 Mar 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
राजीव कुमार श्रीवास्तव
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में रोजाना 12 से 13 हजार सिलिंडरों का वितरण हो रहा है। पांच दिन में 70 हजार बुकिंग में 62,133 सिलिंडर उपभोक्ताओं को दिए जा चुके हैं, बावजूद इसके एजेंसियों से भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। जिले में वैसे तो पर्याप्त सिलिंडर हैं, लेकिन एजेंसियों के सामने लाइनों को देखकर स्थिति सामान्य नहीं लग रही है।
विज्ञापन

जिले में 83 गैस एजेंसियां हैं, इससे तीनों कंपनी के आठ लाख से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। इन दिनों सभी एजेंसियाें पर काफी भीड़ देखने को मिल रही है। लाइन में कुछ ऐसे लोग भी लगे हैं, जिनके घर पर पर्याप्त गैस है, लेकिन वह एक और सिलिंडर लेने के लिए प्रयासरत हैं। लोगों का मानना है कि अगर संकट हुआ तो ऐन वक्त पर अतिरिक्त रखा सिलिंडर काम आएगा, लेकिन अफसरों का दावा है कि ऐसा कुछ नहीं होगा।जिले में पर्याप्त सिलिंडर है और लगातार वितरण हो रहा है। कमी जैसे वाली कोई भी बात नहीं है।
जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को 12,994 गैस सिलिंडरों की बुकिंग हुई, इसमें 12748 उपभोक्ताओं को वितरण किया गया। मौजूदा समय में 21,731 सिलिंडरों की उपलब्धता बनी है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि लगातार एजेंसियों की निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका न रहे। इधर, कमर्शियल सिलिंडर न मिलने से होटल, रेस्टोरेंट सहित खाद्य पदार्थों की दुकान संचालित करने वाले लोगों के आगे बड़ी समस्या है। कुछ छोटे-छोटे ठेला वाले अपने घर का सिलिंडर इस्तेमाल करने के लिए मजबूर हैं।

ओटीपी आने में लग रहा समय, बढ़ रही दिक्कतें
-जब से गैस को लेकर मारामारी शुरू हुई है, तब से ओटीपी व्यवस्था शुरू कर दी गई। ओटीपी आने के बाद ही उपभोक्ताओं को गैस दी जा रही है। कभी-कभी ओटीपी देर से आने से उपभोक्ताओं के साथ ही कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीछे लाइन में लगे लोगों को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। किसी-किसी उपभोक्ता का नंबर गलत होने से ओटीपी आता ही नहीं है, जो एक बड़ी समस्या देखने को मिल रही है।
-
फोटो-36

पांच दिन पहले गैस की बुकिंग कराई, लेकिन अब तक नहीं आई। मजबूरन में एजेंसी पर आकर लाइन में लगना पड़ा। लाइन भी बहुत धीरे-धीरे चल रही है। देखते हैं नंबर आता है कि नहीं।

-रिजवान आलम, उपभोक्ता

-

फोटो- 35

अफसर तो कह देते हैं कि बुकिंग के 72 घंटे में गैस घर पहुंच जाएगी, लेकिन यहां तो चार दिन से ज्यादा हो गए, लेकिन अभी तक गैस नहीं आई और न ही आने की उम्मीद है। लाइन में लगकर ही गैस लेना पड़ेगा।
विज्ञापन


-राजीव कुमार श्रीवास्तव

राजीव कुमार श्रीवास्तव

राजीव कुमार श्रीवास्तव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें