फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नए साल पर तीन दिन में बिके एक हजार से ज्यादा वाहन

Sun, 04 Jan 2026 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर के एक शोरूम पर वाहन देखता ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नववर्ष के दौरान वाहन कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। जिले में महज तीन दिन में एक हजार से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। जीएसटी दरों में बदलाव से कार व दोपहिया वाहनों की मांग बढ़ी है। इसके अलावा ई-रिक्शा की खरीद में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार, नए साल और त्योहारी सीजन में बिक्री को खास बढ़ावा मिला है। नए साल के पहले दिन ही सैकड़ों वाहनों की बिक्री से बाजार में उत्साह नजर आया। वाहन कारोबारियों को आने वाले महीनों में और बेहतर बिक्री की उम्मीद है।
नए साल के पहले ही दिन वाहन बाजार में अच्छी शुरुआत देखने को मिली। जिले में पहले दिन करीब 400 दोपहिया और 150 चारपहिया वाहनों की बिक्री हुई। अधिकतर वाहनों की बुकिंग पहले से की गई थी और लोगों ने नए साल पर डिलीवरी लेना शुभ माना। व्यापारियों के अनुसार, जीएसटी दरों में कमी और फाइनेंस सुविधाओं ने ग्राहकों को खरीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

नववर्ष के मौके पर एडवांस बुकिंग कराकर लोगों ने रिकॉर्ड खरीदारी की। वाहन विक्रेताओं का कहना है कि 2025 मॉडल की मांग अधिक रही और आने वाले महीनों में भी बिक्री में तेजी बने रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर, वर्ष 2025 वाहन कारोबार के लिए मजबूती और मुनाफे का साल साबित होता दिख रहा है।
विज्ञापन


बीते तीन दिनों में हुई इतने वाहनों की ब्रिकी
दोपहिया :: 700
चार पहिया :: 300

बीते दो दिनों में इतने वाहनों का हुआ रजिस्ट्रेशन
दोपहिया :: 431
चार पहिया :: 95
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें