फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रमुख सचिव परिवहन ने सड़क सुरक्षा का दिलाया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला ग्राम्य विकास संस्थान भंसडिया में शनिवार को सड़क सुरक्षा और मिशन कर्मयोग विषय पर आयोजित गोष्ठी में परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल. वेंकटेश्वर लू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सभी को अपने कार्य को लगन और निष्ठा के साथ करना चाहिए। कहा कि गीता में कर्मयोग के बारे में बताया गया है।
विज्ञापन

कर्मयोग से व्यक्ति में वैचारिक शुद्धता, त्याग की भावना, राष्ट्रभक्ति एवं देशभक्ति विकसित होती है। इससे व्यक्ति समाज सेवा से जुड़ता है। कर्मयोग से ही मानसिक नियंत्रण रख सकेंगे एवं सड़क सुरक्षा व समग्र सुरक्षा हो सकेगी। बच्चों को सही शिक्षा एवं संस्कार दिया जाना चाहिए। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के मन, वचन, कर्म एवं वाणी में एकाकार होना चाहिए। शास्त्रों में सटीक जीवन के बारे में बताया गया है।
सड़क सुरक्षा के बारे में कहा कि यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। जो भी कार्य करें, सावधानी के साथ करें। शराब का सेवन करके वाहन नहीं चलाना चाहिए। भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान दिल्ली के अध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी ने कहा कि मन पर नियंत्रण न होना ही दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि सड़क पर जाने से पहले अपने और अपने परिवार की चिंता अवश्य करनी चाहिए। महिलाएं-पुरुषों को हेलमेट पहनने के लिए कहें। एडीएम संजय सिंह ने गुड सेमेरिटन की भूमिका को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें