फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बीएसए के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश

Fri, 20 Feb 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज ज्ञापन देने जाते समन्वय समिति ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी के खिलाफ सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक संदेश को लेकर शुक्रवार को विवाद बढ़ गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ब्राह्मण परिवार सेवा समिति के जिलाध्यक्ष अवधेश मिश्र ने आरोप लगाया कि भारतीय दलित पैंथर के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने सोशल मीडिया पर ‘जूता आंदोलन’ नाम से संदेश प्रसारित किया था, जिसमें बीएसए के लिए अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए 27 फरवरी को विरोध स्वरूप जूता मारने और जिले से बाहर करने जैसी बातें कहीं हैं। समाज के प्रतिनिधियों ने इसे जातिगत अपमान और धमकी बताया।
समन्वय समिति ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि मामले से समाज में आक्रोश है और दोषी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए। चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर ब्राह्मण सेवा समिति आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में धीरज शुक्ल, पुत्तन मिश्र, ब्रजेश मिश्र, अवधेश मिश्र उर्फ दरोगा, अंकुर शुक्ला, प्रमेश त्रिवेदी, राजेश दीक्षित, देवव्रत पाण्डेय, परमानन्द त्रिवेदी, ललित शुक्ल, मनोज मिश्रा, योगेश पांडे, सौरभ पांडे, अजय मिश्रा और अंबुज मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें