बनियान में चौकी पर बैठकर जनसुनवाई करते चौकी प्रभारी। स्रोत : सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। महिलाओं के सामने बनियान पहनकर जनसुनवाई करना पड़रिया पुलिस चौकी प्रभारी को भारी पड़ गया। उनकी इस कार्यशैली पर एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
बताते चलें कि बीते दिनों पड़रिया पुलिस चौकी के प्रभारी उमराव सिंह का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह चौकी परिसर में बनियान पहनकर जनसुनवाई कर रहे थे।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पड़रिया पुलिस चौकी प्रभारी उमराव चौकी परिसर में बनियान पहनकर जनसुनवाई कर रहे थे। जन सुनवाई के दौरान उनके सामने महिलाएं भी थीं। ड्यूटी पर इस तरह की लापरवाही बरतने के चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा ड्यूटी में इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।