लखीमपुर खीरी। बिजली विभाग में आउटसोर्सिंग पर रखे गए कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट, विद्युत उपकेंद्र सहित जिले के अन्य उपकेंद्रों पर काली पट्टी बांधकर काम किया।
गोला गोकर्णनाथ में सोमवार को उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के आह्वान और मंडल अध्यक्ष अतुल कुमार खरे की अगुवाई में आउटसोर्सिंग बिजली कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर संगठन के विकास कटियार, अब्दुल लईक अंसारी, राहुल गुप्ता, कलीम बेग, संजय गौतम आदि पदाधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
सात चरणों में होगा प्रदर्शन
मंडल अध्यक्ष ने बताया कि 16 अक्तूबर से काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करते हुए एक घंटा अधिक कार्य किया जाएगा। 20 को अधीक्षण अभियंताओं को ज्ञापन, 25 को मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन, 30 को विद्युत उपकेंद्रों पर कैंडल मार्च, 6 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में महापंचायत, 7 नवंबर को अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
ये हैं मांगें
विभाग की नीतियों के अनुरूप मस्टररोल व्यवस्था के तहत कार्य करने, समान कार्य समान वेतन देने, आंदोलन के नाम पर हटाए गए कर्मचारियों का बकाया वेतन देकर पुनः कम पर वापस लेने, बिजली कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर मृतक कर्मचारियों के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा, कर्मचारियों को मोबाइल पेट्रोल भट्ट महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश दिलाने सहित 24 सूत्री मांगें।
गोला हाइडल पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्शन करते आउटसोर्स बिजली कर्मी
गोला हाइडल पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्शन करते आउटसोर्स बिजली कर्मी