फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: झूला लगाने को लेकर पालिकाध्यक्ष और ट्रस्ट सरवराकर में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रामलीला कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और रामलीला ट्रस्ट के सरवराकार के बीच विवाद हो गया। बताते हैं कि इस बार नगर पालिका ने 40 साल पुराने झूला संचालक को दरकिनार करते हुए नए झूला संचालक की रसीद काट दी। जानकारी होने के बाद दोनों के बीच बहस हो गई। सोमवार की देरशाम नगर पालिका अध्यक्ष और मेला ट्रस्टी के बीच वार्ता का क्रम जारी था।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि जिस झूला संचालक को लेकर विवाद हुआ है, वह 40 सालों से मेले में झूला लगाता आया है। झूले में कमियां मिलने, शहरवासियों के हित को देखते हुए उसकी रसीद नहीं काटी गई है। ट्रस्टी विपुल सेठ का कहना है कि नगर पालिका हमेशा से पुराने दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाती है। यह झूला संचालक भी काफी पुराना है, लेकिन पुराने दुकानदारों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। मना करने पर पालिकाध्यक्ष के पुत्र ने गालीगलौज की। इसी बात को लेकर विरोध किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें