फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही परिवार में दो दिन में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
खीरी टाउन में मृतका के घर के बाहर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
खीरी टाउन। थाना क्षेत्र के ग्राम झसिया में दो दिन पहले मां-बेटी की मौत के बाद शुक्रवार को गृहस्वामी ने भी दम तोड़ दिया। दो दिन में तीन लोगों की मौत से परिवार वालों का रोरोकर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि 70 वर्षीय राजेश पत्नी और बेटी की मौत के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए। लगातार मौतों से गांव वाले भी दहशत हैं और अनुष्ठान करा रहे हैं।
विज्ञापन

जसिया गांव निवासी 65 वर्षीय सरोजिनी देवी को मधुमेह की शिकायत पर 15 दिन पहले लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई थी। परिवार वाले एंबुलेंस से जब उनका शव लेकर आ रहे थे तो रास्ते में उनकी छोटी पुत्री सीमा (35) की भी एंबुलेंस में ही मौत हो गई थी। उधर परिवार के मुखिया 70 वर्षीय राजेश वर्मा, पत्नी और बेटी की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए और शुक्रवार को उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।
गांव में दो दिन में तीन लोगों की मौत से हर कोई सकते में है। शुक्रवार को राजेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी मिली है इनमें कोई संक्रमित नहीं था।
विज्ञापन

-
समय से इलाज न मिलने से पिता की मौत हुई
पुत्र कौशिक वर्मा ने बताया कि जब पिता की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल लेकर गए पर कोरोना संक्रमण के चलते कोई डॉक्टर जल्दी देखने को तैयार नही हुआ। वह पहले से ही सदमे में थे, वहीं समय पर इलाज न मिलने से उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पिता की मौत के बाद उनके परिवार में अब सिर्फ छोटा भाई और एक बड़ी बहन रह गई है, बहन का विवाह हो चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें