फिल्म निर्माता और अभिनेता का पुतला फूंकते हिंदू संगठन
लखीमपुर खीरी। आदिपुरुष फिल्म को लेकर संगठनों में गुस्सा देखा गया। हिंदू संगठनों से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर के बड़े चौराहे पर एकत्र होकर पुतला फूंका।
केंद्र सरकार से मांग की कि ऐसी फिल्मों को अनुमति देने वाले सेंसर बोर्ड को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए। इसके अलावा फिल्म अभिनेताओं व निर्माताओं की गिरफ्तारी की मांग की। मामले में जल्द ही तहरीर देने की बात कही। विपिन मिश्रा, आचार्य संजय मिश्रा, संदीप मिश्रा, वीरेश वर्मा, विराट वर्मा, शुभम मिश्रा,सलिल, उत्कर्ष, रामकृष्ण मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद