फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव वेबसाइड पर गलत फीडिंग करने से बवाल

Tue, 03 Nov 2015 04:39 PM IST
निघासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग की वेबसाइड पर गलत फीड कर दूसरे नंबर के प्रत्याशी को विजयी घोषित करने से यहां पर बवाल मच गया। बाद में आरओ ने अपनी गलती को मानते हुए उसे सही कराया। लोगों ने गलत फीड कर गुमराह करने का आरओ पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर व्हाट्सअप पर गलत पोस्ट करने और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

निघासन जिला पंचायत की षष्ट्म सीट पर मतगणना के दौरान माजिद अली को 3139 मत प्राप्त हुए थे। उनके प्रतिद्वंद्वी भगौती प्रसाद को 2916 मत प्राप्त हुए थे। मतगणना के दूसरे दिन मंगलवार को भगौती प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने जैसे ही नेट खोला उसमें भगौती प्रसाद  को 2916 मत और माजिद को 2820 मत मिले दिखाकर भगौती को विजयी घोषित दिखाया गया था।
यह बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। भगौती और उनके समर्थक जीत का प्रमाण पत्र लेने जिला मुख्यालय पहुंच गए। उधर माजिद को जब शंका हुई तो वह भी सपा के जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल,  युवा कल्याण परिषद उपाध्यक्ष आरए उस्मानी के साथ पहुंच गए। भगौती और उनके समर्थकों को डीएम के आदेश पर दुबारा मतदान शीट दिखाकर संतुष्ट किया गया, उधर माजिद को जीत का प्रमाण पत्र मिला।
विज्ञापन

उधर व्हाट्सअप पर तरह तरह की भ्रांतिया फैलाकर निघासन कस्बे का माहौल खराब करने की कोशिश की गई, जिस पर चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि यदि किसी ने गलत अपडेट किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें