फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाजपा विधायक मंजू त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सहकारी समितियों के चुनाव के दौरान बीते वर्ष नामांकन पत्र छीनने और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने के आरोप में एसीजेएम श्रद्धा देवा ने भाजपा की श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी और प्रत्याशी सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश फूलबेहड़ थानाध्यक्ष को दिए हैं।
विज्ञापन


12 सितंबर 2024 को सहकारी समिति फूलबेहड़ के संचालक मंडल का नामांकन नियत था। आकाश सिंह निवासी फूलबेहड़ समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी थे। आकाश सिंह का कहना है कि वह नामांकनपत्र दाखिल करने के लिए समिति के कार्यालय पहुंचे तो चुनाव अधिकारी ने काफी टालमटोल के बाद प्रत्याशियों को नामांकनपत्र दिए।
तभी विधायक मंजू त्यागी अपने साथियों के साथ कार्यालय में घुस गईं और जबरन सभी प्रत्याशियों के नामांकनपत्र और रजिस्टर लूटकर धमकी देती हुई चली गईं। आकाश सिंह ने तमाम उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र दिए, लेकिन जब रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई तो विधायक मंजू त्यागी और प्रत्याशी शिवभगवान मौर्या समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। एसीजेएम श्रद्धा देवा ने अर्जी की सुनवाई के बाद मंजूरी दी है और एफआईआर दर्ज कर विवेचना करने के लिए थानाध्यक्ष फूलबेहड़ को आदेशित किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें