फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा : गवाह का मौका समाप्त, अगली सुनवाई छह मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के मामले में एडीजे रामेंद्र कुमार ने मामले की सुनवाई करते हुए बृहस्पतिवार को अभियोजन की ओर से दिए गए स्थगन प्रार्थनापत्र को निरस्त करते हुए गवाह तेजेंद्र सिंह विर्क का अवसर समाप्त कर दिया है। मामले की अगली तिथि छह मार्च नियत की गई है।
विज्ञापन

अभियोजन की ओर से पूरे मामले में कई गवाह पेश किए गए, लेकिन मुख्य रूप से तेजेंद्र सिंह विर्क पर अभियोजन का केस टिका है। मुख्य परीक्षा के बाद पिछली तिथि पर कुछ सवाल-जवाब हुए थे और साक्षी से जिरह जारी थी। बुधवार को सुनवाई के दौरान साक्षी तेजेंद्र सिंह विर्क के उपस्थित न होने के कारण जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी और वादी के व्यक्तिगत अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने लिखित अनुरोधपत्र देते हुए अदालत से जिरह के लिए समय की मांग की।
बचाव पक्ष की ओर से साक्षी तेजेंद्र सिंह विर्क के आचरण को लेकर अदालत में इस स्थगन अर्जी का विरोध किया गया और बताया वह मामले को टाल रहे हैं। सुनवाई करते हुए एडीजे रामेंद्र कुमार ने साक्षी की गवाही का मौका समाप्त कर दिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए छह मार्च की तारीख नियत की है।

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।

मोहम्मदी एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें