फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा राहत के लिए कंट्रोल रूम खुला

Mon, 23 Mar 2015 07:02 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निकांड, बाढ़ एवं अन्य दैवीय आपदाओं की आशंका के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया हैै, जिसका प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. प्रियंका अवस्थी को बनाया गया है। शिकायत या जानकारी देने के लिए कोई भी व्यक्ति फोन/फैक्स नंबर 05872-279011, टोल फ्री नंबर 279011 और प्रभारी के नंबर 9456444631 पर बात कर सकता हैै। कंट्रोल रूम में कर्मचारियों को नामित करते हुए तीन पालियों में एक महीने के लिए ड्यूटी लगाई गई है, जो 24 घंटों शिकायतें दर्ज करेंगे। एडीएम हरिकेश चौरसिया ने बताया कि बाढ़, आगजनी या अन्य प्राकृतिक आपदा से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर संबंधित तहसीलों के अधिकारियों को सूचना दी जाएगी, जिससे समस्या का तत्काल निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें